Uncategorized
जम्मू के पुंछ में सीमापार से आया पाकिस्तानी गुब्बारा, जवानों ने दिखाई मुस्तैदी
जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित मेंढर सीमावर्ती क्षेत्र के बलनोई कृष्णा घाटी सेक्टर में शनिवार को भारतीय सेना के जवानों ने सीमा पार से आए एक गुब्बारे को देखा।
इस बीच मेंढर सब डिवीजन की ओर बढ़ रहे इस गुब्बारे से जवानों में सतर्कता बढ़ गई।
मिली जानकारी के मुताबिक इसे पाकिस्तान की कोई साजिश बताया है। शाम करीब साढ़े 5 बजे सफेद और काले रंग के गुब्बारे पर हरा पीआईए लिखा हुआ है।
जो जंगल में चीड़ के पेड़ की सुखी पत्तियों और झाड़ियों में पड़ा हुआ था। जो सेना जवान को मिला।
वहीं गुब्बारे को सुरक्षा एजेंसियों ने कब्जे में ले लिया है और इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
…
अनिल भारद्वाज