Raipur
आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के नए संचालक होंगे IAS इफ़्फत आरा।
रायपुर (न्यूज उड़ान) राज्य सरकार ने बुधवार की देर रात बंपर तबादले आदेश जारी किए हैं। रायपुर सहित कई जिलों के कलेक्टरों के अलावा सचिव स्तर पर ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। गौरव कुमार सिंह को रायपुर का कलेक्टर बनाया गया है। आदेश में राज्य के कई विभागों के सचिवों की जिम्मेदारी में बदलाव समेत कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला हुआ है। इसके साथ ही नगरीय निकाय के अफसरों की भी जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। इनमें प्रमुख रूप से, आईएएस इफ्फत आरा: संचालक, आयुष।
दिव्या उमेश मिश्रा: संचालक, लोक शिक्षण।
संजय अग्रवाल: कलेक्टर , राजनंदगांव।
नम्रता गांधी: कलेक्टर, धमतरी।
गौरव कुमार सिंह: कलेक्टर,रायपुर।
अजीत वसंत: कलेक्टर, कोरबा हैं।