Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह।

दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

बिलासपुर: बी.एड. और डी.एल.एड. में दाखिले शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन।

: एक आतंकी ढेर जम्मू के उधमपुर इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग , तलाशी अभियान में खराब मौसम बना परेशानी ।

Vivek Sahu

Fri, Jun 27, 2025
जम्मू / न्यूज उड़ान / जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर तब ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जब सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान गुप्त सूचना के आधार पर आतंकियों की तलाश कर रहे थे। वहीं सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।   वहीं दोपहर बाद सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। खराब मौसम के चलते आतंकियों की धड़पकड़ व उन्हें ढेर करने में खराब मौसम परेशानी पैदा किए हुए है।   इस आतंकी मुठभेड़ में दोपहर तक किसी भी नुकसान की इतलाह ( जानकारी) नहीं है। दोपहर बाद जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है ।   जवानों के साथ साथ अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं। बाकी जिंदा आतंकियों की तलाश जारी है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी ग्रुप में 4 आतंकियों की सूचना थी।   बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई। जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ के एक प्रवक्ता ने बताया आतंकियों से सामना हुआ है अभियान अभी जारी है।   आतंकियों को ट्रेस कर लिया गया है। आईजीपी जम्मू जोन भीम सेन टूटी का कहना है कि बसंतगढ़ में मुठभेड़ हुई है। सुबह करीब 8:30 बजे आतंकियों को देखा गया।   और आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मौसम खराब है।   मौसम साफ होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं बतादे कि इस मुठभेड़ में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।   बल्कि एक आतंकी को मार गिराया गया है। जिससे हथियार और अन्य वस्तुएं बरामद किए है।   मुठभेड़ अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले हुई है, जो 3 जुलाई से शुरू होने वाली है।   यात्रा अवधि के दौरान आने वाले दिनों में अमरनाथ गुफा मंदिर में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है, जो 9 अगस्त को समाप्त होगी।   इसी के साथ ही जम्मू के पुंछ राजपुरा में श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा भी शुरू होने वाली है।   जिसमें हर साल देश भर से श्रद्धालु लोग बाबा चट्टानी के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में पहुंचते हैं।   जम्मू कश्मीर में आतंकियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी होने से सुरक्षाबलों के लिए चुनौती भरा रहता है।   खराब मौसम में कमजोर सीमाओं के चलते अवैध घुसपैठ से पाकिस्तानी आतंकियों की संख्या ओर भी बड़ जाती है।   जो चिंता का विषय बन जाता है। और समय देख आतंकी सीधा गोलीबारी शुरू कर देते हैं। रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन