Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

जम्मू/राजौरी/ : मशहूर एक्टर नाना पाटेकर साहेब पहुंचे राजौरी , पाकिस्तान गोलाबारी पीड़ितों को लगाया गले, 42 लाख रु की सहायता, एक बच्ची स

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान

फिल्मी दुनियां के मशहूर ऐक्टर नाना पाटेकर जम्मू संभाग के सीमावर्ती जिला राजौरी पहुंचे।

जहां उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री व आर्थिक सहायता बांटी।

इस दौरान नाना साहब भावुक हो गए और कहा कि सीमा पर रहने वाले हमारे अपने लोग हैं, जिनके साथ हम खड़े हैं।

मैं तो सिर्फ एक चेहरा हूं, असली काम पीछे से हो रहा है, फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन और जॉनी लीवर भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं।काम तो हमारी टीम कर रही है। ये अभी शुरुआत है।

नाना पाटेकर अपने 'निर्मला गजानन फाउंडेशन' के तहत इस दौरे पर आए थे। उन्होंने बताया कि 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाले और घरों को नुकसान झेलने वाले 117 परिवारों को कुल 42 लाख रु की सहायता दी गई।

पाटेकर ने बताया कि उन्होंने एक 11 वर्षीय बच्ची की पढ़ाई की जिम्मेदारी खुद उठाई है, जिसके पिता अमरीक सिंह की मौत पुंछ में पाकिस्तानी हमले में हुई थी।

यह हमारी छोटी-सी कोशिश है यह बताने की कि सीमा पर रहने वाले लोग अकेले नहीं हैं।

हमें सरकार पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए, हर व्यक्ति को आगे आकर कम से कम एक परिवार को गोद लेना चाहिए।

इस मौके पर उनके साथ 25वीं इन्फेंट्री डिवीजन राजौरी के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी और राजौरी के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक शर्मा, पुलिस ऑफिसर भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा मैं तो सिर्फ एक चेहरा हूं, असली काम पीछे से हो रहा है, फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन और जॉनी लीवर भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं।काम तो हमारी टीम कर रही है। ये शुरुआत है, हम इसे जारी रखेंगे।

48 आर्मी गुडविल स्कूलों को लिया गोद:-

नाना पाटेकर ने बताया कि उनका फाउंडेशन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और कश्मीर में कुल 48 आर्मी गुडविल स्कूलों को गोद ले चुका है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को सुधारा जा सके।

अस्पताल और सड़क की स्थिति पर बोले

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बॉर्डर इलाकों के लिए अस्पताल बनवाएंगे, तो उन्होंने कहा अस्पताल बनाना आसान है, पर उसे चलाना और बनाए रखना बहुत मुश्किल काम है।

जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे की खराब हालत पर उन्होंने कहा कि वे यह मुद्दा दिल्ली में संबंधित अधिकारियों के सामने उठाएंगे।

सेना ने की तारीफ

मेजर जनरल मुखर्जी ने नाना पाटेकर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, हम उनके आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।

रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन