KORBA
अज्ञात वाहन की ठोकर से मवेशी घायल, गौ सेवा समिति कोरबा द्वारा उपचार कर ले जाया गया गौशाला
कोरबा।जिले के दर्री क्षेत्र प्रेमनगर मुख्य मार्ग पर आज सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मवेशी गंभीर रूप घायल हो गई।इसकी खबर मिलते ही गौ सेवा समिति कोरबा के गौ सेवकों ने तत्परता के साथ घटना स्थल पहुंच कर गौ माता का प्राथमिक उपचार करने के उपरांत कोरबा स्थित गौ शाला भिजवाया गया।
बता दें कि नगर निगम द्वारा आए दिन आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठानों में ले जाया जा रहा है बावजूद सड़को पर आवारा पशुओं हुजूम लगा रहता है जिससे की पशुओं के साथ साथ कई बार जान माल का नुकसान होता रहता है।यहां बताना ये भी लाजमी है की मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण दुर्घटना का संभावना बनी रहती है।विगत दिनों जैलगांव चौक पर अज्ञात वाहन के ठोकर से तीन मवेशी की मौत हो गई थी।